Thursday, September 14, 2023

पण्डोखर धाम गुरुजी को शिवपुरी आने का न्यौता दिया - भाजपा नेता धैर्यवर्धन

 

पण्डोखर

भाजपा के पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य धैर्यवर्धन ने दतिया जिले के पण्डोखर धाम जाकर वहां विराजमान महाभारतकालीन हनुमान जी महाराज के दर्शन कर क्षेत्रवासियों की कुशलता और तरक्की की प्रार्थना की ।

भाजपा नेता धैर्यवर्धन ने पण्डोखर धाम में राष्ट्रीय संत , भविष्य दृष्टा गुरुजी गुरुशरण शर्मा के दर्शन कर आशीर्वाद मांगा । भाजपा के वरिष्ठ नेता धैर्यवर्धन ने गुरुदेव से  शिवपुरी पधारने का निवेदन भी किया । धैर्यवर्धन ने कहा कि आस पड़ोस के जिले में अखिल भारतीय स्तर का संत समागम होता रहा है, इसलिए शिवपुरी भी क्यों वंचित रहे, ऐसा विचार मेरे मन में आ रहा है । उन्होंने कहा कि धर्मप्रेमी लोगों की आयोजन समिति बनाकर पूरे जिले को आपका दर्शनलाभ मिले ऐसी कार्ययोजना तैयार कर लेंगे । 

गुरुजी के आगामी कार्यक्रमों की व्यस्तता के कारण उन्होंने शिवपुरी आने के न्यौते को  स्वीकारते हुए कहा कि देश विदेश के अनेक पूर्व निर्धारित कार्यक्रम होने से फिलहाल जल्दी कार्यक्रम न बन पाने की परिस्थिति बताई ।आप कुछ दिनों के पश्चात पुनः आकर शिवपुरी के लिए समय आरक्षित करा लीजिएगा ।

लगभग आधा घंटे तक हुए वार्तालाप पर धैर्यवर्धन ने सुंदरकांड की चौपाई ,अब मोहि भा भरोस हनुमंता, 

बिनु हरि कृपा मिलहि नहि संता।

का उल्लेख करते हुए प्रसन्नता जताई है ।



Wednesday, February 8, 2023

पत्रकार जयपाल जाट पर हुए हमले को लेकर पत्रकार साथियों ने सौंपा ज्ञापन




शिवपुरी - शिवपुर जिले के कॉलेज क्षेत्र के पत्रकार जयपाल जाट पर पुरानी रंजिश रखने वाले कुछ लोगों ने मंगलवार को जानलेवा हमला बोल दिया। यह घटना तब घटी जब प्रतिदिन की भांति जयपाल जाट अपने साथी के साथ रेलवे स्टेशन रोड पर घूमने के लिए निकले थे तभी पुरानी रंजिश रखने वाले करीब आधा दर्जन लोगों ने पत्रकार जयपाल जाट पर बंदूक तलवार अन्य धारदार हत्यारों से हमला बोल दिया और घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए।


इस घटना के विरोध में शिवपुरी जिले के समस्त पत्रकारों ने पत्रकार जयपाल जाट पर हुए हमले की निंदा की और इस मामले में आरोपियों के विरुद्ध उसे दंडात्मक कार्रवाई किए जाने को लेकर ज्ञापन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर सौंपा गया। वरिष्ठ पत्रकार प्रमोद भार्गव बृजेश सिंह तोमर संजय बेचैन आदि ने इस मामले में पुलिस की त्वरित कार्यवाही को लेकर जिस तरह से धारा 307 जैसे संगीन धाराओं में आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध किया है 


उसके लिए पुलिस कार्यप्रणाली की प्रशंसा की वहीं दूसरी ओर इस घटना को अंजाम देने वाले फरार आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग भी ज्ञापन के माध्यम से पत्रकार साथियों ने की है। यह ज्ञापन सौंपने वालों में पत्रकार रंजीत गुप्ता, विपिन शुक्ला मामा, प्रमोद श्रीवास्तव, दीपक अरोरा, राजू ग्वाल, रशीद खान गुड्डू, नेपाल बघेल, अजय शर्मा, लक्ष्मण गुर्जर, मणिकांत शर्मा,राजीव शर्मा बॉबी, केबी शर्मा लालू, पूनम पुरोहित, मनिका शर्मा, आरती जैन, दुर्गेश गुप्ता, जीतू रघुवंशी, विकास दंडोतिया आदि सहित अन्य पत्रकार साथी मोजूद रहे। 


इस घुटना का विरोध कवियों ने भी किया और पत्रकार साथियों के साथ मौजूद रहकर घटना की निंदा की यहां कवि अवधेश सक्सेना, प्रदीप अवस्थी,साबिर याकूब, शामिल रहे।